ट्रंप ने शहबाज़ शरीफ़ का यह बयान ट्रुथ सोशल पर भी शेयर किया, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद अमेरिका भी पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत के लिए तैयार है.

INTERNATIONAL UPDATE : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मंगलवार शाम एक्स पर पोस्ट किया कि, पाकिस्तान मध्य पूर्व में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए जारी कोशिशों का पूरा समर्थन करता है, ट्रंप ने शहबाज़ शरीफ़ का यह बयान ट्रुथ सोशल पर भी शेयर किया, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद अमेरिका भी पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत के लिए तैयार है.
हालांकी ऐसा माना जा रहा हैं कि इस युद्ध से पाकिस्तान ज्यादा प्रभावित हो रहा, लेकिन अब ईरान भी किसी भी समझौते को बराबरी के साथ पूरा करना चाहता हैं. देखने वाली बात यह होने वाली हैं कि पाकिस्तान के लिए कितना आसान होने वाला हैं समझौते को अंजाम तक पहुँचाना. हालांकी विश्व में कई देशों को इससे परेशानी हो रही हैं चाहे वह तेल की बात हो या गैस की.



