लखनऊ में पेट्रोल पंप मालिकों का कहना हैं स्टाक कम होने की चर्चाओं के कारण लोग अपने वाहन लेकर टंकियों पर पहुंचे. बनी स्थित टंकी पर पेट्रोल नहीं मिल रहा था. इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर फ्यूल भराने आए कई लोगो ने बताया कि आपात स्थिति में पेट्रोल के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसलिए आए हैं. शाम को पंपों पर हाालत सामान्य थे

LUCKNOW UPDATE : लखनऊ में अफवाहों का एक बार फिर बाज़ार गरम दिखायी दिया, लोगो ने सारे काम छोड़ अब पेट्रोल की लम्बी कतारों में दिखे. इससे पहले गैस की लाइन के बाद अब पेट्रोल के लिए लखनऊ वालों को लाइन लगानी पड़ी. इतनी भीड़ देख कर पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस बुलानी पड़ी.
ज़ब की इस मामले पर सभी पेट्रोल पंप मालिकों का कहना हैं कि पर भारी भीड़ होने की वजह से पुलिस बुलाई गई. और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. अफवाहों पर ध्यान न दें. लेकिन जमीनी हकीकत में जनता का बुरा हाल है. लेकिन यह बात भी सही हैं कि पेट्रोल की लाइन में लोगों को घंटो इंतज़ार करना पड़ रहा है. इसके बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है. कई पेट्रोल पंप ने तेल देना बंद कर दिया.
लखनऊ में अफवाहों का बाज़ार गरम होते देख प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड में दिखा और जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी लखनऊ की सड़क पर दिखे और अफवाहों का जायज़ा लिया. मामले पर सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और स्टॉक पर्याप्त है. लोगों से अपील की गई कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं. पेट्रोल डीजल के लिए पैनिक माहौल न बनाएं. पेट्रोल पंपों को मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है.
अफवाहों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका हैं किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन होगा.



