खार्ग द्वीप ईरान के सबसे बड़े तेल भंडार का केंद्र है और ईरान के लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी छोटे द्वीप से होता है.

UPDATE MIDDLE EAST : अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध के बाद से तेल भंडार को निशाना बनाने में कोई भी देश पीछे हटता नहीं दिख रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्त्राइली सेना अब तक तेहरान में रेय, शहरान और अकदसियेह के तेल डिपो और करज शहर के फरदिस क्षेत्र पर हमला कर चुकी है. इस मामले पर इस्त्राइली सेना का कहना है कि इन हमलों का लक्ष्य वे ईंधन टैंक थे जिन्हें ईरानी सरकार सैन्य डिपो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी.
ईरान की जवाबी कार्यवाही : आपको बता दें ईरान जवाबी कार्यवाही सीधे तौर पर अरब के कई देशों पर कर रहा हैं. साथ ही ईरान अब न फारस की खाड़ी के कई देशों में रिफ़ाइनरियों और तेल डिपो पर हमले किए हैं. खार्ग द्वीप ईरान के सबसे बड़े तेल भंडार का केंद्र है और ईरान के लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी छोटे द्वीप से होता है.
क्या हैं खार्ग दीप : खार्ग एक कोरल द्वीप है जिसका क्षेत्रफल केवल लगभग 20 वर्ग किलोमीटर है. यह ईरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और देश के प्रशासनिक विभाजन में बुशेहर प्रांत का हिस्सा है. यहाँ स्थित ऑयल फैसिलिटीज़ के पास हिरण घूमते हुए देखे जा सकते हैं. यह द्वीप हिरणों के रहने और प्रजनन के लिए अनुकूल माना जाता है. कई वर्ष पहले हिरणों को यहाँ लाया गया था और हाल की रिपोर्टों के अनुसार अब उनकी संख्या द्वीप की क्षमता से भी अधिक हो गई है. छोटा होने के बावजूद खार्ग द्वीप ईरान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर तेल निर्यात के संदर्भ में. खार्ग ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है.



