महासचिव ने सभी अधिवक्ताओं से कहा है कि वे अपने अधीन कार्य करने वाले कनिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ता क्लर्कों और लॉ इंटर्न को स्पष्ट रूप से समझाएं कि हाईकोर्ट परिसर में रील न बनाएं और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिसर तथा अधिवक्ता समाज की गरिमा को ठेस पहुंचे.

OUDH BAR AASSOCIATION : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के परिसर और कोर्ट रूम में रील बनाने पर अवध बार एसोसिएशन हुआ सख्त आपको बता दें इसके लिए बार एसोसिएशन ने पत्र भी जारी किया है. सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की घटनाओं को लेकर अवध बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है.
क्या कहा अवध बार एसोसिएशन ने : मामले पर एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से अपने अधीन कार्यरत कनिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ता क्लर्क और लॉ इंटर्न को ऐसी गतिविधियों से दूर रखने की अपील की है. महासचिव ललित किशोर तिवारी की ओर से 2 सितंबर 2026 को जारी अपील में कहा गया है कि एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि कुछ युवा अधिवक्ता, अधिवक्ता क्लर्क और लॉ इंटर्न हाईकोर्ट परिसर अथवा कोर्ट रूम में रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. महासचिव ने सभी अधिवक्ताओं से कहा है कि वे अपने अधीन कार्य करने वाले कनिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ता क्लर्कों और लॉ इंटर्न को स्पष्ट रूप से समझाएं कि हाईकोर्ट परिसर में रील न बनाएं और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिसर तथा अधिवक्ता समाज की गरिमा को ठेस पहुंचे.


