सोशल मीडिया के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि ईरान अब मिडिल ईस्ट पर ‘धौंस जमाने वाला’ नहीं रहा, बल्कि ‘मिडिल ईस्ट का लूज़र’ बन गया है.

WASHINGTON UPDATE : मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति के ब्यान कुछ स्थिर करते नज़र नहीं आते, वह सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान पर एक बड़ा हमला होने की बात कहते हैं.
क्या कहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति : ट्रंप सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान को बुरी तरह हराया जा रहा है. उसने अपने पड़ोसी मिडिल ईस्ट देशों से माफ़ी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा. यह वादा लगातार चल रहे अमेरिका-इसराइल के हमले की वजह से किया गया है. वह कहते हैं कि ईरान अब मिडिल ईस्ट पर ‘धौंस जमाने वाला’ नहीं रहा, बल्कि ‘मिडिल ईस्ट का लूज़र’ बन गया है. आने वाले कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा, जब तक कि वे पूरी तरह हार न मान लें या शायद पूरी तरह टूट न जाएं. वह अपने ब्यान पर विराम न लगाते हुए कहते हैं कि आज ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा. ईरान के ग़लत व्यवहार की वजह से अब उन जगहों और लोगों को भी निशाना बनाने पर गंभीर विचार हो रहा है, जिन्हें अब तक निशाना बनाने पर विचार नहीं किया गया था.
हालांकी ईरान के राष्ट्रपति ने कहा हैं कि मुझे लगता है कि उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगना ज़रूरी है, जिन पर हमला हुआ है. पड़ोसी देशों पर हमला करने का हमारा कोई इरादा नहीं है.



