मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार अब मोजतबा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. हालांकि ऐसे दावों की पुष्टि करना मुश्किल है. हालांकी ईरान के अगले नेता के चुनाव की ज़िम्मेदारी असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स नाम की 88 सदस्यीय वाली धार्मिक संस्था ही करने वाली हैं.

MOJTABA KHAMENEI : अमेरिका इस्त्राइल के हवाई हमलो के बाद खामेंनेई की मौत के बाद कहा जाने लगा उनके बेटे की भी मौत हो गयी हैं, लेकिन ऐसा नहीं था. कई मीडिया पर ये सवाल भी थे कि क्या उनका ताकतवर बेटा मोजतबा ख़ामेनेई भी मारा गया है. तीन मार्च को ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि मोजतबा ज़िंदा हैं और देश के ‘महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह मशविरा और समीक्षा’ में लगे हुए हैं.
मोजतबा खामेंनेई : पिता के बाद एक ताकतवर नेता के रूप में उभर कर आने वाले मोजतबा खामेंनेई कहाँ हैं, लोगो के मन में और दुनियां भी इस सवाल को लेकर जवाब की तलाश में नज़र आयी. लेकिन ईरान की सरकारी मीडिया के ब्यान के बाद साफ हुआ की वह अभी मौजूद हैं और अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं. हालांकि, वह अभी तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार अब मोजतबा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. हालांकि ऐसे दावों की पुष्टि करना मुश्किल है. हालांकी ईरान के अगले नेता के चुनाव की ज़िम्मेदारी असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स नाम की 88 सदस्यीय वाली धार्मिक संस्था ही करने वाली हैं.
कौन हैं मोजतबा खामेंनेई: 8 सितंबर 1969 को ईरान के उत्तर पूर्वी शहर मशहद में जन्मे मोजतबा ख़ामेनेई अपने 6 भाईबहनो में दूसरे स्थान पर हैं. तेहरान के धार्मिक अलावी स्कूल से माध्यमिक शिक्षा लेने वाले मोजतबा धार्मिक मामलो के जानकर माने जाते हैं. 1999 में, मोजतबा अपनी धार्मिक पढ़ाई जारी रखने के लिए क़ुम गए. यह एक पवित्र शहर है और शिया धर्मशास्त्र के अध्ययन का प्रमुख केंद्र माना जाता है.

क्या होती हैं शर्ते : मीडिया के अनुसार ईरान में मोजतबा को आयतुल्लाह से सम्बोधित किया जाने लगा. मदरसों की व्यवस्था में ‘आयतुल्लाह’ की पदवी होना और बड़ी धार्मिक कक्षाओं को पढ़ाना किसी व्यक्ति की विद्वत क्षमता और ज्ञान का प्रमाण माना जाता है. ये भविष्य में नेता चुने जाने की आवश्यक शर्तों में से एक है.
देखने वाली बात यह होंगी की मोजतबा के लिए इस्लामी गणराज्य के अस्तित्व को बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना कि वह देश को राजनीतिक और आर्थिक तबाही से बाहर निकालने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं. हालांकी यह अभी किसी को नहीं मालूम की वह शासन चलाने पूर्ण हैं भी की नहीं क्यों की ईरान के सर्वोच्च नेता का पद एक बड़ा और एक मज़बूत प्रतिनिधित्व के लिए जाना जाता हैं. लेकिन देखने वाली बात यह भी होंगी की क्या उनका सर्वोच्च नेता का पद धारण करना ठीक होगा क्यों कि इस्त्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि कोई भी उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से ख़त्म कर दिए जाने का लक्ष्य होगा.



