ट्रंप ने कहा हैं कि अमेरिका ने ईरान में “बड़ा युद्ध अभियान” शुरू किया है. ट्रंप ने कहा, हमने बार-बार डील करने की कोशिश की. हमने कोशिश की. हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल उद्योग को मिट्टी में मिला देंगे. इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाएगा.

INTERNATIONAL UPDATE : ईरान पर इस्त्राइल और अमेरिका का बड़ा हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चल रही कार्रवाई को “बड़ा सैन्य अभियान” बताया है.
क्या क्या हुआ? : तेहरान के स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह करीब साढ़े नौ बजे के थोड़ी देर बाद ईरानी मीडिया ने राजधानी में धमाकों की खबर दी देश के कई अन्य शहरों, इस्फहान, क़ोम, करज और करमानशाह में भी विस्फ़ोटो की आवाज़ सुनाई देने की ख़बर है. हमलों के बाद से ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है. हालांकी डोनाल्ड ट्रंप ने इस अभियान को “बड़ा और जारी” बताया है.
क्या कहता हैं अमेरिका? : इस हमले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हुए ताज़ा हमलों में अमेरिका भी शामिल है.ट्रंप ने कहा हैं कि अमेरिका ने ईरान में “बड़ा युद्ध अभियान” शुरू किया है. ट्रंप ने कहा, हमने बार-बार डील करने की कोशिश की. हमने कोशिश की. हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल उद्योग को मिट्टी में मिला देंगे. इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाएगा.
इस्त्राइल का क्या हैं कहना?: इस्त्राइल की सेना का कहना है कि उसने ईरान की ओर से इस्त्राइल की दिशा में दागी गई मिसाइलों की पहचान की है और वह जहां ज़रूरी हो, वहां उन्हें रोकने और जवाबी कार्रवाई करने’ पर काम कर रही है.
बताया जा रहा हैं कि इस्त्राइल के शहर हाइफ़ा समेत अन्य जगहों पर धमाकों की आवाज़ सुनी गई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये मिसाइलों के गिरने से हुए या उन्हें हवा में रोके जाने से क्षेत्र के अन्य हिस्सों में, बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के सेवा केंद्र पर मिसाइल हमला किया गया है. हालांकी कई देश में हवाई सेवा बंद कर दी गयी.



