जिसमे टीएमसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है.

MENAKA GURUSWAMY : सुप्रीम कोर्ट में ज़ोरदार बहस के लिए जानी जाने वाली मेनका संसद की सदस्य बन सकती हैं, आपको बता दें TMC ने संसद में पहली LGBTQ समुदाय से संबंध रखने वाली मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा के लिए नामित किया.
16 मार्च को होंगे चुनाव : सीनियर एडवोकेट मेनका पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा के लिए उम्मीदवार होंगी, जिसके लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे. TMC ने केवल मेनका गुरुस्वामी को उम्मीदवार नहीं बनाया हैं इनके साथ में तीन अन्य को भी राज्यसभा के लिए नामित किया है. जिसमे टीएमसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है.
कौन हैं मेनका गुरुस्वामी : गुरुस्वामी देश की उन वकीलों में शामिल रही हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में LGBTQ समुदाय के लिए ऐतिहासिक संवैधानिक केस लड़ा था. इसके बाद साल 2018 में IPC की धारा 377 के रद्द होने के बाद भारत में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था. आपको बता दें साल 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के अंडर अपना करियर शुरू किया. इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से लिटिगेशन और संवैधानिक मामलों पर काम किया. अब मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं. अमेरिका की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली मेनका साल 2001 में ऑक्सफोर्ड से BCL और हार्वर्ड से LLM पूरा करने के बाद, उन्होंने न्यूयॉर्क में डेविस पोल्क और वार्डवेल में एसोसिएट के तौर पर कुछ समय काम किया.



