दोनों पक्षों ने हर तरह के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ बिना भेदभाव व दोहरेपन के संघर्ष का आह्वान किया, जिसकी नींव अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर होनी चाहिए.

BHARAT AND RUSSIA : रूसी राष्ट्रपति पुतिन चार दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली पहुंचे थे और सबसे पहले 05 दिसंबर को सुबह पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए. बताते चले फिर उनका राष्ट्रपति भवन में राजकीय सम्मान किया गया जहां तीनों सेनाओं ने सलामी दी. इसके बाद पुतिन और पीएम मोदी ने दो स्तरों पर द्विपक्षीय वार्ता की. इसी के साथ ही इसमें पहलगाम हमले और रूस के क्रोकस सिटी हॉल (मास्को में) पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है. दोनों पक्षों ने हर तरह के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ बिना भेदभाव व दोहरेपन के संघर्ष का आह्वान किया, जिसकी नींव अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर होनी चाहिए.
16 समझौतो पर बनी सहमति : रूसी कंपनी जेएशजी ऊरलकेम और भारत की राष्ट्रीय केमिकल्स व फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के बीच है जो भारतीय कंपनी को रूस में उर्वरक प्लांट लगाने को लेकर हुए समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर बात आगे बढ़ी. जिसमे पहला समझौता रूस के उद्यमों की जरूरत के मुताबिक भारत से प्रशिक्षित कामगारों को भेजने का रास्ता साफ होगा. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बाद में बताया कि रूस के सूचना प्रौद्योगिकी व अन्य सेक्टरों में कुशल भारतीयों की जरूरत है.



