शिया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता अभियान के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना व संक्षिप्त संविधान का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया.

LUCKNOW : लखनऊ सीतापुर रोड स्थित शिया पीजी कॉलेज में संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और संविधान की प्रस्तावना व संक्षिप्त प्रतियां वितरित करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया.

संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत शिया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता अभियान के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना व संक्षिप्त संविधान का वितरण डाॅ0 रॉबिन वर्मा द्वारा करते हुए संविधान का पाठ पढ़ाया गया साथ ही डाॅ0 वर्मा ने छात्र/छात्राओं को संविधान दिवस को एक पर्व के रूप में मनाए जाने की बात कही और बताया कि हर संविधान में विश्वास करने वाले, इंसाफ-परस्त और स्वतंत्रता आन्दोलन के शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने वालों के लिए प्रेरणा का दिन है.

छात्रों को सम्बोधित करते हुए डॉ वर्मा कहते हैं कि देश के हर नागरिक को संविधान में सभी को एक समान अधिकार मिले हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान को जीवंत संविधान इसलिए कहा जाता है कि इसमें सिर्फ प्रस्तावना को छोड़ कर संविधान के हर पन्ने पर बदलाव किया जा सकता है. जिस मौके पर कॉलेज के डाॅ0 मीसम मुबारक, डाॅ0 अरमान तकवी, डाॅ0 अली मेंहदी, राजकुमार सैनी, सत्यार्थ पाण्डेय, अभिषेक श्रीवास्तव, जयशंकर कश्यप, इल्तेमाश हुसैन सहित तमाम छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें.



