ईरानी अधिकारियों ने इस दौरान दावा किया कि इस हमले में मिनाब में लड़कियों के एक स्कूल को भी टारगेट किया गया. वहीं सामने आए वीडियो में एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के चारों ओर परेशान लोगों की भीड़ जमा दिखी.

IRAN VS ISRAEL WAR : ईरान पर इस्त्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले जारी हैं. अगर देखा जाये ईरान की तरफ से भी जवाब लगातार दिया जा रहा हैं. लेकिन देखने वाली बात यह हैं कि कौन सा देश ईरान के साथ खुल कर आया. इस दौरान दुनिया की नज़र सिर्फ़ इन हमलों की बढ़ती व्यापकता पर नहीं है.
ऐसे में एक सवाल इस युद्ध के मैदान में ही जन्म लेता हैं कि चीन जैसा करीबी देश भी ईरान के साथ खड़ा नहीं दिखाई देता. वैसे तो अंतराष्ट्रीय जानकार मान चुके हैं कि इसराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले को लेकर चीन ने जो प्रतिक्रिया दी है, उसे सुनकर कुछ लोगों को लग सकता है कि उसने ईरान का साथ छोड़ दिया है. या फिर मुश्किल समय में वह ईरान का एक भरोसेमंद साझेदार साबित नहीं हुआ है.
लड़कियों के स्कूल पर हुआ हमला : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा हैं कि ईरान के स्कूल पर भी अमेरिका द्वारा हमला किया गया हैं. जिसको लेकर अमेरिका ने साफ जवाब न देते हुए किनारा करने की कोशिश की गयी हैं. इस मामले पर अमेरिका कहता हैं कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को टारगेट नहीं करेगा. उन्होंने ईरान पर ही आरोप लगाया कि वो क्षेत्र में बेगुनाह लोगों को निशाना बना रहा है. हालांकी ईरानी अधिकारियों ने इस दौरान दावा किया कि इस हमले में मिनाब में लड़कियों के एक स्कूल को भी टारगेट किया गया. वहीं सामने आए वीडियो में एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के चारों ओर परेशान लोगों की भीड़ जमा दिखी. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक़ स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 153 लोग मारे गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.
क्या अमेरिका की एयर डिफेन्स में खामिया : बताया यह भी जा रहा हैं कि ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेस को निशाना बनाया है, जिससे अमेरिकी एयर डिफ़ेंस में कमियाँ सामने आई हैं.



