कोर्ट ने कहा ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके. आपको बताते चले शनिवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है.

DELHI UPDATE : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को घेरा, उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साज़िश रचने के आरोप लगाए. यह ब्यान उनके शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में बरी होने के बाद आया हैं.
क्या कहते हैं केजरीवाल : वह प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहते है, मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाकर दिखाएं. यदि बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. वह बीजेपी को घेरते हुए कहते हैं कि पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और दूसरी एजेंसियों के इस्तेमाल से हमारे ऊपर कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया. सीबीआई और ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाख़िल की. अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ था. कोर्ट को सिर्फ़ यह देखना था कि ट्रायल आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सामग्री है या नहीं. कोर्ट ने कहा ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके. आपको बताते चले शनिवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है.
अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने मिलकर रचा. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साज़िश रची. आज उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. मैंने सिर्फ़ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं.



