लेकिन राजनीति ने दिलचस्प मोड़ तब ले लिया ज़ब बीजेपी ने शिवसेना की बजाए कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर यहां सरकार बनाई और बीजेपी पार्षद यहां से नगर अध्यक्ष चुने गए.

BJP CONGRESS AND SHIV SENA : महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी हैं आपको बता दें यहां पर स्थानीय नगर निगम चुनाव लगातार दिलचस्प मोड़ ले रहे हैं.
क्या BJP और कांग्रेस ने थामा एक दुसरे का हाथ : ऐसे तो देखा जाता हैं कि कांग्रेस बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी है. लेकिन राजनीतिक लड़ाई ने इस बार बड़ा ही दिलचस्प मोड़ ले लिया है. लेकिन पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली बीजेपी ने ठाणे में उसी से हाथ मिला लिया है. हैरानी की बात तो ये है कि कांग्रेस और बीजेपी का गठबंधन एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खिलाफ किया गया है.
आपको बता दें ठाणे की अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और बीजेपी एक-साथ आ गए हैं. इसके बाद राज्य का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है.
शिंदे के गढ़ में सेंध : अंबरनाथ नगर परिषद को शिंदे की शिवसेना का गढ़ माना जाता है और इसी सीट पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे सांसद हैं। अंबरनाथ सीट पर एक बार फिर शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुतम से चूक गई. लेकिन राजनीति ने दिलचस्प मोड़ तब ले लिया ज़ब बीजेपी ने शिवसेना की बजाए कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर यहां सरकार बनाई और बीजेपी पार्षद यहां से नगर अध्यक्ष चुने गए.
हालांकि राजनीतिक गलियारों से यह भी ख़बर आ रही हैं कि बीजेपी ने कई बार शिवसेना से गठबंधन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन शिवसेना ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. स्पष्ट जवाब न मिलने की स्थिति में बीजेपी ने यह कदम उठाया है.



