द लल्लन टॉप के साथ ही इंडिया टुडे के एडिटर थे. उन्होंने स्वयं इस्तीफे की जानकारी एक्स पर साझा की. राजनीति में चुभते प्रश्नों के नाम से जाने वाले सौरभ अब आगे क्या करने वाले हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं निकल पायी है.

SAURABH DWIVEDI JOURNALIST : सौरभ द्विवेदी पत्रकारिता जगत में एक बड़ा नाम लल्लनटॉप में एक मज़बूत चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दें दिया हैं. युवाओं में पत्रकारिता के रूप में मशहूर चेहरा जो इंटरव्यू में चुभते प्रश्नों के लिए जाने वाले अपने सौरभ अब आपको लल्लनटॉप पर नहीं दिखेंगे.
क्या लिखा सौरभ ने : सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ”शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए और शुभकामनाएं भविष्य के लिए. अपना साथ यहां समाप्त होता है. अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा. आप सबने भी बहुत सिखाया.” उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ” यूं ही आबाद रहेगी दुनिया, हम न होंगे कोई हमसा होगा, धन्यवाद मान, पहचान और ज्ञान के लिए, एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी.”
कौन हैं सौरभ द्विवेदी : युवाओं के बीच लोकप्रिय और अपनी पढ़ाकू, खोजी और ख़ास शैली से पाठकों और दर्शकों के दिल में राज करने वाले सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे ग्रुप को अलविदा कह दिया है. वह द लल्लन टॉप के साथ ही इंडिया टुडे के एडिटर थे. उन्होंने स्वयं इस्तीफे की जानकारी एक्स पर साझा की. राजनीति में चुभते प्रश्नों के नाम से जाने वाले सौरभ अब आगे क्या करने वाले हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं निकल पायी है.
जीवन : सौरभ द्विवेदी का जन्म उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के चमारी गांव में हुआ था. उनके पिता रविकांत त्रिपाठी एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं. उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा जुगल किशोर कानपुर से पूरी की और डीवीसी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जेएनयू, दिल्ली से जनसंचार में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले सौरभ को पढ़ाई के दौरान उन्हें इंडिया टीवी में नौकरी मिल गई.



