मलेशिया ने कहा वेनेज़ुएला में हो रहे घटनाक्रमों को बहुत गंभीरता से देखा है.. राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बिना किसी देरी के रिहा किया जाना चाहिए.

VENEZUELA: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार ये हमला 2 से 3 जनवरी की दरमियानी रात किया. आपको बताते चले ये कोई आम हमला नहीं था अमेरिका की तरफ से करीब रात के 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 150 एयरक्राफ्ट ने हमला किया, जिसमें पूरी राजधानी में बम के गोले दागे गए, जिसके बाद ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया और आधी रात हुए इस हमले को देखते हुए लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकले.
राष्ट्रपति घर से हुए गिरफ्तार : अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के घर में घुसकर हमला किया और आधे घंटे के अंदर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया. अमेरिका ने इस मिशन को “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व” नाम दिया. बताया जा रहा हैं कि अमेरिकी सेना इस हमले की तैयारी करीब पांच महीने से कर रही थी.
क्या यह तेल की लड़ाई : इसी बीच कुछ जानकार का कहना हैं कि दुनियाभर में तेल के भंडार को लेकर जंग छिड़ी हुई है. रूस-यूक्रेन युद्ध भी तेल के भंडारण को लेकर लड़ा जा रहा है और ज़ब कि अमेरिका इसे ड्रग तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई बता रहा है. लेकिन विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर ये हमला तेल के भंडारण को अपने कब्जे में लेने के लिए किया है.
कितना हैं तेल का भंडार : वेनेजुएला पश्चिम में एंडीज पहाड़ों से लेकर पूर्व में विशाल ओरिनोको नदी बेसिन और दक्षिण और पूर्व में प्राचीन गुयाना शील्ड तक फैला हुआ है. अनुमान है कि वेनेजुएला में 303 अरब बैरल कच्चा तेल मौजूद है, जो वैश्विक पारंपरिक तेल भंडार वाले देशों को टक्कर देता है. इस देश के दक्षिणी इलाके में जंगल से ढके मैदान और उबड़-खाबड़ इलाके हैं, जहां की जमीनों में भारी मात्रा में सोना मौजूद है.
मामले पर कई देशों की प्रतिक्रिया : भारत ने कहा वेनेज़ुएला के लोगों की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए अपने समर्थन को फिर से दोहराता है. हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि मुद्दों का समाधान बातचीत के ज़रिए और शांतिपूर्ण तरीक़े से किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे. ईरान का विदेश मंत्रालय वेनेज़ुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले और देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खुले उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है. मलेशिया ने कहा वेनेज़ुएला में हो रहे घटनाक्रमों को बहुत गंभीरता से देखा है.. राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बिना किसी देरी के रिहा किया जाना चाहिए. कारण चाहे जो भी हों, बाहरी कार्रवाई से किसी मौजूदा सरकार के प्रमुख को ज़बरदस्ती हटाना एक ख़तरनाक मिसाल पेश करता है. यह उस क़ानूनी ढांचे को कमज़ोर करता है जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का आधार है.



