फैमिली आइडी डाटाबेस के आधार पर विभिन्न योजनाओं के लिए संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा चुकी है. ऐसे पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए.

UP GOVT. : प्रदेश की योगी सरकार दिन पर दिन नई योजना के काम पर लगी हुई हैं, आपको बता दें फैमिली आइडी–एक परिवार पर लाभ देने के लिए CM योगी की टीम जुट चुकी है. इस सम्बन्ध में शुक्रवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने योजना की समीक्षा की और डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं के सभी लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से फैमिली आइडी से जोड़ने के निर्देश दिए.
क्या कहा प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल ने : डीबीटी के तहत संचालित सभी योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभार्थी फैमिली आइडी से जोड़े जाएं। इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आइडी डाटाबेस से जोड़ें। तय अंतराल पर डाटा साझा करना सुनिश्चित करें.साथ ही निर्देश दिए कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग उनके माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों से समन्वय स्थापित करें.
क्या हैं ई-पासबुक : ई-पासबुक के जरिए आम नागरिक अपने परिवार के सदस्यों द्वारा प्राप्त की जा रही सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से देख सकेंगे. साथ ही फैमिली आइडी डाटाबेस के आधार पर उन योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी मिल सकेगी, जिनके लिए वे पात्र हैं. फैमिली आइडी डाटाबेस के आधार पर विभिन्न योजनाओं के लिए संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा चुकी है. ऐसे पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए.
L



