डॉ. अंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत पर संज्ञान लिया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेरठ में एक शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बिना किसी उकसावे के प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया.

UP UPDATE : मेरठ मे हुऐ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित लाठीचार्ज की घटना अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गई है. आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) और प्रमुख सचिव (गृह) को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.
डॉ अम्बेडकर जन कल्याण की तरफ से की गयी शिकायत : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पीठ, जिसकी अध्यक्षता सदस्य प्रियंक कानूनगो कर रहे हैं, ने डॉ. अंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत पर संज्ञान लिया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेरठ में एक शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बिना किसी उकसावे के प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया.
क्यों दिया जा रहा था धरना : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रदर्शन एक हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आयोजित किया गया था. आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आईं.
क्या कहा मानवाधिकार आयोग ने : मामले की गंभीरता को देखते हुऐ आयोग ने उत्तर प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव (गृह) से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसमें पूछा गया है कि पुलिस को बल प्रयोग की जरूरत क्यों पड़ी, प्रदर्शनकारियों को कितनी और कैसी चोटें आईं, पुलिस कार्रवाई का आधार क्या था और घायलों को क्या चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई.



