खरगे ने दावा किया हैं कि भारतीय संविधान को बदलने के प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने लोगो को चेताया कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में मज़बूती के साथ खड़े नहीं हुए तो भारत में निश्चित रूप से तानाशाही होगी.

बंगलुरु: रविवार को खरगे संविधान एवं राष्ट्रीय एकता सम्मलेन 2024 के समापन समारोह को सम्बोधित करने में यह दावा किया कि भारतीय संविधान को बदलने के प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने लोगो को चेताया कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में मज़बूती के साथ खड़े नहीं हुए तो भारत में निश्चित रूप से तानाशाही होगी, अगर संविधान प्रभावित होता हैं तो यह निश्चित हैं आने वाले दिनों में इस देश में तानाशाही होगी, क्या आप तानाशाही चाहते हैं, या न्याय के साथ जीना चाहते हैं. आगे वह कहते हैं अगर संविधान बचेगा तो देश में एकता बचेगी.
उन्होंने आगे कहा आज केंद्र ऐसी सरकार नहीं हैं, जो या तो संविधान की रक्षा करती हो या संविधान को ध्यान में रख कर काम करती हो इसलिए संविधान की रक्षा करना व उसका पालन करना सबसे महत्वपूर्ण हैं.