डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है।

AMAR UJALA SAMWAD: उप्र सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। अमर उजाला संवाद में ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस की कलई उतर चुकी है। और तंज कसते हुए कहा उप्र के दोनों लड़कों के द्वारा कोई कमाल नहीं दिखा पाएंगे। साथ ही साथ उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका शरीर तो बड़ा हो गया है पर दिमाग नहीं बढ़ा है।
डिप्टी cm ने तंज कसते हुए कहा की सपा सरकारी खजाना खर्च कर सैफाई में महोत्सव मनाती थी और हीरो-हिरोइन नाचने के लिए आते थे। सपा की सरकारों में सपा के नेता दुकानें लूट लेते थे। हमारी सरकारें कांच की तरह पारदर्शी हैं। भाजपा सरकार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होती है उनके समय सैफई में नाच गाना होता था। इसलिए सपा-कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।