
S. JAISHANKAR: विदेश मंत्री ने कहा कि क्वाड क्यों अहम है? इसका सीधा सा जवाब है कि ये पूरी दुनिया के हित में है। क्वाड का गठन वैश्विक व्यवस्था में बदलाव से प्रेरित है, जिसके लिए समान विचारधारा वाले देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा समन्वय को प्रेरित करता है।
रायसीना डायलॉग में क्या कहा : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित हो रहे रायसीना डायलॉग में बताया कि क्वाड का गठन बहुध्रुवीय व्यवस्था के विकास और शीत युद्ध के बाद की सोच को दर्शाता है।
भारतीय विदेश मंत्री ने बताया कि क्वाड के प्रमुख तौर पर पांच संदेश हैं। जिनमें पहला बहुध्रुवीय व्यवस्था के विकास को दर्शाता है। दूसरा यह शीत युद्ध के बाद की सोच, तीसरा किसी देश पर दबाव बनाने की प्रवृत्ति के खिलाफ, चौथा लोकतंत्रीकरण और सहयोग के दृष्टिकोण को दर्शाने वाला और पांचवां आज कोई भी हमारी पसंद पर मनमर्जी से वीटो नहीं कर सकता। विदेश मंत्री के बयान को चीन से जोड़कर देखा जा रहा है।