भारत में CJP का विरोध प्रदर्शन जारी इसी को लेकर देश समेत विदेश के मीडिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की हैं.

CJP : आज CJP का प्रदर्शन दिल्ली की सड़को पर साफ देखा जा सकता हैं. मात्र CJI की एक टिप्पणी से शुरू हुई बहस आज पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं हालांकी बाद में CJI ने साफ किया की उन्होंने यह बात फ़र्ज़ी डिग्री वालो को कही थी. इसी को लेकर कई देश ने अपनी मीडिया में कवर किया हैं.
अमेरिका का प्रतिष्ठित चैनल लिखता हैं कि भारत के युवा अब तंग आ चुके हैं. सालों से चल रहे परीक्षा घोटालों, लगातार बनी हुई बड़ी बेरोज़गारी और अवसरों की कमी के कारण, लोगों की निराशा अब ऑनलाइन और सड़कों पर खुले ग़ुस्से में बदल रही है.
वहीं कतर का अलज़ज़ीर लिखता हैं कि भारत के जेन ज़ी ‘कॉकरोच मूवमेंट’ ने राजधानी में अपना पहला विरोध प्रदर्शन किया है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है. 1.4 अरब आबादी वाले देश भारत की आधी आबादी 25 साल से कम के युवाओं की है और उनमें काफ़ी समय से ग़ुस्सा पनप रहा था.
वहीं जर्मनी के DW ने लिखा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हुई. यहाँ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के एक व्यंग्यात्मक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया और हाल की परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की.
कैसे बना बहस का मुद्दा : कॉकरोच जनता पार्टी, भारत के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी की वजह से बनी है. आम तौर पर माना गया कि उन्होंने देश के बेरोज़गार युवाओं को ‘कॉकरोच कहा बहुत से लोगों ने इस बात पर नाराज़गी जताई. हालाँकि बाद में चीफ़ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि वह उन लोगों के बारे में बात कर रहे थे जिन्होंने पेशे में आने के लिए फ़र्ज़ी डिग्रियों का इस्तेमाल किया. हालांकी की अब CJP शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा की मांग पर अड़ी हैं.


