लापता लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं. बाकी पुरुष और लड़के हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि राजधानी में में अब पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी हो चुकी हैं.

DELHI UPDATE : 2026 के आगाज़ के साथ ही कुछ चिंता भरी खबरे आना भी शुरू हो चुकी हैं. आपको बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत बेहद चिंताजनक रही है. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ 1 से 15 जनवरी 2026 के बीच 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं. यानी लगभग हर रोज़ 50 से ज्यादा लोग बिना किसी सूचना के गायब हो रहे हैं.
गायब हुए लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक : मीडिया रिपोर्ट की माने तो लापता लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं. बाकी पुरुष और लड़के हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि राजधानी में में अब पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी हो चुकी हैं.
रिपोर्ट में दर्ज मामले : ऐसे में एक जानकारी और भी निकल कर सामने आयी है कि नाबालिगों में किशोरियों (12-18 वर्ष) का अनुपात बहुत अधिक होता जा रहा है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो गई है कि ये केवल रोजमर्रा के खो जाने के मामले ही नहीं हैं. ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि ये एक गिरोहबंद अपहरण का मामला हो सकता है.
क्या कहते है आंकड़े : दिल्ली पुलिस आंकड़ों के अनुसार कुल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में 807 लोग लापता दर्ज किए गए, जिनमें से 235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया, जबकि 572 अब भी अनट्रेस्ड हैं. वयस्कों के मामलों में 616 लोग लापता हुए, जिनमें 181 का पता चला (90 पुरुष और 91 महिलाएं), जबकि 435 वयस्क अभी भी लापता हैं. वहीं नाबालिगों के 191 मामले सामने आए, जिनमें से 48 बच्चों को ट्रेस किया गया (29 लड़कियाँ और 19 लड़के), जबकि 143 नाबालिग अब तक नहीं मिले.
हालांकि की ज़ोर लगाए शासन प्रशासन हर मुमकिन कार्यवाही में कोई कसर छोड़ता नहीं दिख रहा. लेकिन बड़ी मात्रा में लोगों का गायब होना गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है.



