इस दिन लड़का व लड़की एक दूसरे से प्यार का इज़हार करते हैं पर सवाल यह हैं कि इस दिन को कपल्स त्यौहार के रूप में क्यों मनाते है. क्यों इसी दिन प्यार का इज़हार करते हैं?

VALENTINE DAY : कपल्स के जोड़े फरवरी माह का बड़ी बेसबरी से इंतज़ार करते हैं. इसको प्यार का महीना कहा जाता है. इसी महीने में वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है. कपल्स इस दिन का बेसाबरी से इंतजार करते हैं. इस दिन लड़का व लड़की एक दूसरे से प्यार का इज़हार करते हैं पर सवाल यह हैं कि इस दिन को कपल्स त्यौहार के रूप में क्यों मनाते है. क्यों इसी दिन प्यार का इज़हार करते हैं?
क्यों मनाया जाता हैं वैलेंटाइन डे : आपको बता दें रोम के राजा क्लॉडियस ने प्रेम के खिलाफ सख्ती से आवाज उठाई थी, वह प्रेम विवाह को पसंद नहीं करते थे, उनका इस बारे में कहना था कि प्रेम और विवाह पुरुषों की बुद्धिमत्ता और शक्ति पर असर डालते हैं. इसलिए उन्होंने सैनिकों को विवाह करने से भी मना कर दिया था और इसके विरुद्ध संत वैलेंटाइन प्रेम को प्रोत्साहना देते थे और उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां करवाईं और प्रेम को प्रोत्साहन करते थे. वह राजा के आदेशों के खिलाफ जाकर भी कई लोगो की शादियां करवाई थी, रोम के राजा ने उन्हें मौत की सजा सुनाई और संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फांसी पर लटका दिया. उसी दिन से वैलेंटाइन्स डे का आयोजन शुरू हो गया. पाँचवीं सदी में, रोम के पोप गेलेशियस ने घोषणा की कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे का आयोजन किया जाएगा और उसी के बाद से वैलेंटाइन डे का आयोजन किया जाने लगा.
कब कौन सा मनाया जाता हैं त्यौहार :
तारीख | लव वीक डे |
7 फरवरी, 2025 | रोज डे |
8 फरवरी, 2025 | प्रपोज डे |
9 फरवरी, 2025 | चॉकलेट डे |
10 फरवरी, 2025 | टेडी डे |
11 फरवरी, 2025 | प्रॉमिस डे |
12 फरवरी, 2025 | हग डे |
13 फरवरी, 2025 | किस डे |
14 फरवरी, 2025 | वेलेंटाइन डे |