पुतिन का शपथ समारोह मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में करीब दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू होगा. रूस में यह चुनाव 15-17 मार्च को हुए थे.

RUSSIA: आज रूस में ऐतिहासिक दिन हैं, क्योंकि वहाँ व्लादिमीर पुतिन अपने नए कार्यकाल का आगाज़ करने जा रहे हैं, वह आज 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंने वाले हैं.
ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में समारोह : बता दे पुतिन का शपथ समारोह मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में करीब दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू होगा. रूस में यह चुनाव 15-17 मार्च को हुए थे, जिसमे पुतिन को 88% वोट मिले थे. उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को 4% वोट मिले थे, इस चुनाव में पुतिन में बड़ी जीत दर्ज की, अब वह 2030 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे.
क्या बने रहेंगे 2036 तक राष्ट्रपति : संविधान के अनुसार वहाँ कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता है. इसलिए 8 मई 2008 को पुतिन ने अपने पीएम दिमित्री मेदवेदेव को रूस का राष्ट्रपति बनाया और खुद पीएम बन गए. 2008 में दिमित्री ने रूस के संविधान में संशोधन कर दिया और अब रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 से बढ़ाकर 6 साल हो गया. अब 2012 में पुतिन फिर से रूस के राष्ट्रपति बन गए. फिर रूस के संविधान में एक और संशोधन होता हैं, जनवरी 2020 में रूस ने संविधान में संशोधन किया और दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति रहने की सीमा को भी खत्म कर दिया और अब पुतिन के 2036 तक राष्ट्रपति बने रहने की पूरी संभावना बतायी जा रही हैं.