मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच इस्राइल ने ईरान पर हमला किया, आपको बताते चले यह हमला इस्राइल ने ईरान पर मिसाइलों से किया है.

ISRAEL VS IRAN: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच इस्राइल ने ईरान पर हमला किया, आपको बताते चले यह हमला इस्राइल ने ईरान पर मिसाइलों से किया है.
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार : अमेरिकी मीडिया ने जानकारी दी है कि ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके की आवाज सुनी गई है. ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है.
ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान में : ख़बर यह भी है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं, जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर मौजूद है.
ईरान ने किये थे ड्रोन हमले : कुछ दिन पहले ईरान ने इस्त्राइल पर ड्रोन हमला बोला था, रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने कई ड्रोन हमले किए थे और कहा था कि ये सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का जवाब था, इस हमले को इस्त्राइली एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी हमलों को रोक दिया.



