पिता जिया-उर-रहमान बीएनपी के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति थे. जबकि उनकी मां खालिदा जिया 3 बार देश की प्रधानमंत्री रहीं और अब बेटे ने बांग्लादेश की राजनीति में एक मज़बूत दावेदारी पेश कर दी हैं.

BANGLADESH UPDATE : बांग्लादेश नेशनल पार्टी के चीफ तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्राइम मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार में 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे. तारिक रहमान की पार्टी ने 300 मेंबर वाली पार्लियामेंट में 151 से ज़्यादा सीटें जीतीं. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका में जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में रहमान को पद की शपथ दिलाई. तारिक रहमान पूर्व PM खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं.
कौन है तारिक रहमान : तारिक रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया उर रहमान और पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं. 1967 में जन्मे रहमान की राजनीतिक पहचान परिवार के राजनीतिक रसूख को लेकर होती है. खालिदा जिया जब 2001 से 2006 तक बांग्लादेश में दूसरी बार प्रधानमंत्री रहीं तब एक प्रमुख संगठनात्मक रणनीतिकार के तौर पर तारिक रहमान ने पर्दे के पीछे से बखूबी मोर्चा संभाला. हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई औपचारिक तौर पर कोई सरकारी पद नहीं संभाला, फिर भी उन्हें पार्टी के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था. पार्टी पर पकड़ मजबूत करने के बाद वह बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए. विदेश में रहते हुए भी पार्टी पर उन्होंने कंट्रोल बनाए रखा.
2008 में शेख हसीना के प्रधानमंत्री बनने पर छोड़ा देश : 2008 में जब आम चुनाव हुए और अवामी लीग की जीत के साथ शेख हसीना प्रधानमंत्री बनीं तो रहमान ने व्यक्तिगत सुरक्षा और बीएनपी द्वारा प्रायोजित राजनीतिक उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए बांग्लादेश छोड़ दिया और लंदन में बस गए. विदेश में रहने के बाद वह बांग्लादेश की राजनीति में भाग लेते रहे. हालांकि की यह भी बताया जाता हैं कि अवामी लीग के शासनकाल में तारिक रहमान पर करप्शन से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक कई गंभीर आरोप लगे. पिता जिया-उर-रहमान बीएनपी के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति थे. जबकि उनकी मां खालिदा जिया 3 बार देश की प्रधानमंत्री रहीं और अब बेटे ने बांग्लादेश की राजनीति में एक मज़बूत दावेदारी पेश कर दी हैं.



