गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान पूर्ण हुए, इन 25 सीटों पर लगभग 55.22 प्रतिशत का मतदान दर्ज किया गया हैं.

UP AND GUJRAT VOTE : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान पूर्ण हुए, इन 25 सीटों पर लगभग 55.22 प्रतिशत का मतदान दर्ज किया गया हैं. आज के इस मतदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने मताधिकार का उपयोग कर जनता के बीच वोट देने का सन्देश दिया.
उत्तर प्रदेश में भी 10 सीटों पर मतदान पूरे हुए बताते चले करीब 55.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया हैं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र के सैफई (इटावा) में अपना वोट डाला, यहाँ पर उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं, इस चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मैनपुरी में ‘‘बूथ लूटने’’ की कोशिश कर रहे थे.
अन्य राज्यों में जैसे छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत व मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ.