राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हनुमानगढ़ी जाएंगी, शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी, फिर वह शाम 5.45 बजे सरयू पूजन व आरती करेंगी.

PRESIDENT OF INDIA : आज शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन अयोध्या में होगा. जानकारी के अनुसार वह शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी.
हनुमानगढ़ी के लिये होंगी रवाना : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हनुमानगढ़ी जाएंगी, शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी, फिर वह शाम 5.45 बजे सरयू पूजन व आरती करेंगी. फिर इसके बाद वह 6.45 बजे रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम रामलला के दर्शन करेंगी, शाम 7.15 बजे कुबेर टीला जाएंगी, फिर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
सुरक्षा व्यवस्था : बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिये जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा, एयरपोर्ट से लेकर उनके सभी रुट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त रहेंगी.