चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है, मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है.

ECI: लोकसभा चुनाव की गर्मा गर्मी के बीच एक बड़ी खबर निकल कर आ रहीं हैं, सभी पार्टियों के उम्मीदवार की लिस्ट के बीच अब जानकारी हैं कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है, मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. आपको बताते चले सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है, अब चर्चा इस बात की हैं कि अरुण गोयल का इस्तीफा तब सामने आया है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं.
कौन हैं अरुण गोयल : 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था, वह भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी काम कर चूके हैं.