आयोग 16 दिसंबर को मसौदा सूची प्रकाशित करेगा. आयोग को मिली जानकारी के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 18 लाख 70 हजार की मृत्यु हो चुकी है. तीन लाख 80 हजार मतदाताओं का पता नहीं चल सका है.

SIR IN BENGAL : SIR के तहत पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का कहना है कि अब तक एसआइआर में 35 लाख 23 हजार 800 मतदाताओं के नाम कटने का हिसाब मिला है. हालांकि अंतिम सूची सभी गणना फार्म जमा होने के बाद उपलब्ध होगी। ऐसे में यह तय है कि सूची से बाहर किए गए मतदाताओं की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है. आयोग 16 दिसंबर को मसौदा सूची प्रकाशित करेगा. आयोग को मिली जानकारी के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 18 लाख 70 हजार की मृत्यु हो चुकी है. तीन लाख 80 हजार मतदाताओं का पता नहीं चल सका है.
जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 11 लाख 82 हजार स्थानांतरित हो चुके हैं. बीएलओ पते में बदलाव के कारण कई घरों में बार-बार जाने के बावजूद उनका पता नहीं लगा पाए हैं. जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 77 हजार 560 फर्जी हैं. आरोप है कि उनके नाम कई जगहों पर मतदाता सूची में हैं। उन फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी और उनके नाम सूची से हटा दिए जाएगे. राज्य में अब तक 88.50 प्रतिशत मतदाताओं की जानकारी का डिजिटलीकरण हो चुका है. आयोग के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 है.



