संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और इसके लागू होने की डेट 26 जनवरी 1950 थी, जिसको आज हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं.

CONSTITUTION: वैसे तो हर देश का अपना एक संविधान होता हैं, भारत अपने संविधान की सर्वोच्चता के लिए जाना जाता हैं, भारतीय संविधान एक लिखित दस्तावेज है, जो बताता हैं कि भारत की सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकार कैसे चलेंगे, बता दें भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और इसके लागू होने की डेट 26 जनवरी 1950 थी, जिसको आज हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, ज़ब भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, उस समय 395 आर्टिकल और 8 अनुसूचियां थीं.
आर्टिकल पर हुई थी बहस : संविधान सभा के सदस्यों द्वारा संविधान के हर आर्टिकल पर बहस की गई थी, और इसी संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह का समय लगा था.
मूल संविधान की पुस्तक : भारत का संविधान हाथ से लिखा गया था, बता दें दिल्ली के रहने वाले प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने भारत के संविधान को लिखा था, हाथ से लिखें इस संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे. भारतीय संविधान की मूल प्रति आज भी हमारे हमारे देश में मौजूद है. जानकारी के अनुसार लिखित संविधान की मूल प्रति भारत की राजधानी नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में सुरक्षित रखी हुई हैं.