मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी बताई जा रही है.

WEATHER NEWS : रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के कारण दिन में मौसम गर्म हुआ है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस हो रही है, मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी बताई जा रही है।
पारे में बदलाव : मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम का पारा गिर रहा है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बताया जा रहा हैं कि मौसम में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, इसी सम्बन्ध में यह भी जानकारी हैं कि दिल्ली के पीतमपुरा और नरेला इलाका सबसे गर्म रहा है. जहाँ अधिकतम तापमान सबसे कम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बताते चले रविवार को दिल्ली में दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व दिशाओं से 12 किमी की गति तक हवाएं चली।