
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। उससे पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन होना है।
जानकारी के अनुसार प्रीमियर लीग पहली बार देश के दो शहरों में खेला जाएगा। पिछली बार मुंबई के दो मैदानों पर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। इस बार बेंगलुरु और नई दिल्ली में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 11 मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जानकारी के अनुसार बड़े सितारे कर सकते है उदघाटन.
शामिल होंगे सितारे : इसमें बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन परफॉर्म करेंगे.